फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   विकास खंड रामपुर में चलेगा मेरा हिमाचल, स्वच्छ हिमाचल अभियान

विकास खंड रामपुर में चलेगा मेरा हिमाचल, स्वच्छ हिमाचल अभियान

Mon, 05 Feb 2018 09:24 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सौ दिन की कार्य योजना के तहत विकास खंड रामपुर में मेरा हिमाचल, स्वच्छ हिमाचल अभियान और बीपीएल सूची के संशोधन को लेकर कार्य योजना बनाई गई है। अभियान के तहत 7 फरवरी तक खंड स्तर कार्य योजना बनाई जाएगी।
बीडीओ रामपुर यशपाल सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत 8 से 16 फरवरी तक प्राकृतिक, परंपरागत जल स्रोतों और पेयजल पानी के टैंकों की सफाई और जांच की जाएगी। 17 से 23 फरवरी तक सार्वजनिक स्थानों, जहां कूड़े कचरे की मात्रा अधिक है वहां सफाई की जाएगी और ठोस एवं तरल कचरे का निपटारा किया जाएगा। तीन से 14 मार्च तक ग्राम पंचायतों में उप ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की वार्षिक एवं पंचवर्षीय योजना तैयार की जाएगी। 25 मार्च से 22 अप्रैल तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की वार्षिक और पंचवर्षीय योजना विशेष चर्चा के बाद ग्राम सभाओं से पारित की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि अभियान के तहत बीपीएल सूची की समीक्षा और संशोधन का कार्य भी किया जाएगा। 4 फरवरी तक खंड स्तर पर पंचायत सचिवों और सहायकों के साथ बैठक कर बीपीएल सूची की समीक्षा के बारे में व्यापक जानकारी मुहैया करवा दी गई है। यह बीपीएल सूची सभी वार्डों में सार्वजनिक की जाएगी। 5 से 13 फरवरी तक सभी ग्राम पंचायतों में वर्तमान बीपीएल सूची को सूचना पट पर लगाया जाएगा। साथ ही जिले की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। इसके साथ ही खंड स्तर पर बीपीएल से संबंधित आवेदन और शिकायत पत्र भी प्राप्त किया जाएंगे। 15 से 18 फरवरी तक शिकायत पत्र की वार्ड वाइज छंटाई की जाएगी और उप निदेशक डीआरडीए शिमला को भेज दी जाएगी। 19 फरवरी से 1 मार्च तक समितियों का गठन कर प्रार्थना पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। 25 मार्च से 22 अप्रैल तक सत्यापन समिति रिपोर्ट को ग्राम सभा में पेश करेगी। 23 से 26 अप्रैल तक खंड विकास अधिकारी की ओर से संकलित रिपोर्ट उपायुक्त शिमला को भेजी जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से अभियानों को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed