फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चुनाव परिणाम पास आते बढ़ने लगी धड़कनें

चुनाव परिणाम पास आते बढ़ने लगी धड़कनें

Sun, 10 Dec 2017 06:45 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। विधानसभा चुनाव के परिणाम के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो रही है। आनी विस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। कांग्रेस ने विकास के दम पर चुनाव लड़ा है, वहीं भाजपा ने पिछले पांच सालों में हर गांव और बूथ में अपनी पकड़ को मजबूत बनाया है। जानकार मानते हैं कि इस बार के चुनाव नतीजे बेहद चौंकाने वाले होंगे। इन दिनों आनी में दोनों बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हर बूथ से मत प्रतिशत के आंकड़े का गुणा भाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्षेत्र में विभिन्न संस्थान खोले तो इससे यह साफ हो रहा था कि कांग्रेेस आनी विस क्षेत्र में एक बड़ी जीत की ओर बढ़ेगी। लेकिन इस बीच कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर जब घमासान शुरू हुआ तो आनन-फानन में कई कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। अंत में कांग्रेस ने आनी क्षेत्र के प्रत्याशी परस राम के नाम पर टिकट की मुहर लगाई। जानकार मान रहे हैं कि आनी ब्लॉक से कांग्रेस प्रत्याशी परस राम को बढ़त मिल सकती है। निरमंड ब्लॉक भी प्रत्याशियों की जीत में अहम भूमिका अदा करेगा। मतदान के बाद ब्लॉक कांग्रेस आनी ने पांच कांग्रेस नेताओं को पार्टी से निष्कसित कर दिया है। इन पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप है। उधर, माकपा प्रत्याशी लोकेंद्र का जनता ने कितना साथ दिया इसका बाद में पता चलेगा। आनी भाजपा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed