फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   संध्या और भावना ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

संध्या और भावना ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

Mon, 27 Nov 2017 07:19 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
संध्या और भावना ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जीत कर लौटी बेटियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ब्रौ(रामपुर बुशहर)।
कुल्लू जिले के आउटर सिराज क्षेत्र की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में नाम कमाकर रही हैं। ग्रामीण परिवेश जहां खेल गतिविधियों के लिए सुविधाओं का खासा अभाव रहता है, वहां ये छात्राएं दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। निरमंड खंड की दुर्गम पंचायत खरगा की दो ऐसी ही दो छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्राथमिक स्कूल नाल में पांचवीं में पढ़ रही संध्या ने हाल ही में नालागढ़ में आयोजित प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का खिताब हासिल किया। खो-खो में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छात्रा ने अपनी टीम को खिताब जिताया। वहीं खरगा स्कूल की भावना ठाकुर ने भी राज्य स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कबड्डी में बतौर कप्तान भावना ने टीम को विजय दिलाई। इन दोनों छात्राओं ने क्षेत्र का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर एसएमसी और अभिभावकों ने इन छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। छात्राओं की इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


छात्राओं के लिए आयोजित समारोह में कोच रोशन लाल, केशव राम, संगीता, सुरेश विमल, मदन लाल, हंस राज, गोपाल, मीना, मुना देवी और दया नंद सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed