फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   60 किमी एनएच 14 मजदूरों के सहारे

60 किमी एनएच 14 मजदूरों के सहारे

Fri, 24 Nov 2017 06:45 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)।
शिमला जिले के बधाल से लेकर किन्नौर के पोवारी तक 60 किलोमीटर एनएच पांच के रख-रखाव और मरम्मत के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण के पास अगस्त 2014 से मजदूरों की कमी है। ऐसे में एनएच की देखरेख ठेकेदारों के सहारे चल रही है। एनएच प्राधिकरण के पास केवल 14 मजदूर हैं, जबकि 76 की कमी है।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग की स्टेंडर्ड के मुताबिक दो किलोमीटर सड़क पर तीन मजदूर तैनात होने चाहिए। सरकार की लचर व्यवस्था और सुस्ती से मजदूरों की भारी कमी है। सरकार सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बधाल से लेकर पोवारी तक देख-रेख के लिए तैनात 14 मजदूर इन दावों की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन


रूपी पंचायत के पूर्व रघुदास नेगी, सुंगरा के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह नेगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव नेगी, डीजी नेगी, रमेश नेगी, रामदेव नेगी, देवीदास नेगी, अजीत नेगी, विनोद नेगी, विकास नेगी, मनीष नेगी, विकास नेगी, सूरज नेगी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से प्राधिकरण में मजदूरों की नई भर्ती करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने ठेकेदारी प्रथा को बंद करने और जिले के बेरोजगार लोगों को रोजगार देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला प्राधिकरण को भेजा
एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पासंग नेगी ने कहा कि मजदूरों के अभाव का मामला कई बार सरकार और हाई अथोरिटी को भेजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सरकार इस बारे में कोई फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि एनएच को दुरुस्त करने के लिए मजबूरन ठेकेदारों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed