{"_id":"67486eb8baa179db200d30e1","slug":"600-smart-meters-installed-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-125578-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 600 स्मार्ट मीटर लगे, अब ऑनलाइन आएगा बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 600 स्मार्ट मीटर लगे, अब ऑनलाइन आएगा बिल
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर लगने से शिकायत होगी दूर, 30 तारीख को मिलेगा बिजली बिल
रिकांगपिओ डिवीजन में 37,187 उपभोक्ता हैं और 3331 के हुए सर्वे
देवकला नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बिजली बोर्ड ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिकांगपिओ डिवीजन में 37,187 उपभोक्ता हैं और 3331 का सर्वे हुआ है। रिकांगपिओ सब डिवीजन में अभी तक बिजली विभाग ने 600 नए स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं, जिससे उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान होगा। स्मार्ट मीटर लगने से अब महीने की 30 तारीख को उपभोक्ताओं को बिल ऑनलाइन मिलेगा। स्मार्ट मीटर लगने से पूर्व उपभोक्ताओं की समय से बिल न मिलने की शिकायत हुआ करती थी, लेकिन अब सारा कार्य स्मार्ट मीटर के जरिये किया जाएगा। बिजली बोर्ड रिकांगपिओ के सहायक अभियंता सुशील नेगी ने बताया कि स्मार्ट मीटर में वास्तविक समय में बिजली की खपत की जानकारी मिलेगी, जिससे बिल देने वाला मीटर के रीडिंग में कोई घोटाला नहीं कर सकता है। सिर्फ आईडी नंबर लगा कर ही बिल जनरेट होगा। अब बिजली बिल में गलती की संभावना भी नहीं रहेगी। नेगी ने कहा कि अब धीरे-धीरे सभी उपभोक्ताओं के मीटर बदल कर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जनवरी, 2026 तक सभी मीटर स्मार्ट मीटर में बदल दिए जाएंगे।