फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सीएम से मिले आशा वर्कर, एबीवीपी और एनपीएस कर्मचारी महासंघ

सीएम से मिले आशा वर्कर, एबीवीपी और एनपीएस कर्मचारी महासंघ

Thu, 15 Nov 2018 09:47 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न संगठनों ने रखे मुद्दे
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर दौरे के दौरान आशा वर्करों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मांगों को लेकर उनको एक ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने मांग उठाई कि आने वाले बजट में प्रदेश सरकार मानेदय बढ़ाने का प्रावधान करें। सभी आशा वर्करों को स्मार्ट फोन, टैब दिए जाएं, जिससे डिजीटल कार्य करने में वर्करों को परेशानियां न झेलनी पड़े। प्रमिला ठाकुर ने कहा कि सीएम से आशा वर्करों को आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में निराकरण करने की पुरजोर मांग रखी। इस अवसर पर आनी विधायक किशोरी लाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
वहीं एबीवीपी इकाई ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रामपुर कॉलेज की समस्याओं के बारे मेें मांग पत्र सौंपा। कॉलेज में पीजी कक्षाओं के लिए अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। इकाई ने रामपुर कॉलेज में रेगुलर प्राचार्य की शीघ्र नियुक्ति करने की भी मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के अंदर राज्य सहकारी बैंक और एटीएम खोलने, ब्वॉयज होस्टल का निर्माण करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में जल्द से जल्द सभी विषयों में रिक्त अध्यापकों के पद भरने की मांग उठाई है। प्रदेश स्तर पर परीक्षा पत्र के चालान भरने के लिए एसबीआई बैंक के अलावा सभी बैंक में चालान भरने के सुविधा की मांग उठाई। इस अवसर पर राणा, रवि शर्मा, दीपक मेहता, चंद्रशेखर, उपासना ठाकुर, कल्पना, चंद्रेश, मनजीत नेगी, राहुल और प्रदीप सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एनपीएस कर्मचारी महासंघ रामपुर पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर संघ के राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से रामपुर दौरे के दौरान मिले। संघ ने पुरानी पेंशन की बहाली की पुरजोर मांग करते हुए इसे अति शीघ्र बहाल करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने केंद्र का मामला बताते हुए फिर भी इस पर विचार करने की बात कही। वहीं केंद्र सरकार के एनपीएस कर्मचारियों को अपंगता और दिव्यांगता होने पर पारिवारिक पेंशन मिलती है, जबकि हिमाचल सरकार के एनपीएस कर्मचारियों को नहीं मिलती है। इस लाभ को भी अति शीघ्र तत्काल प्रभाव से लागू करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed