फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मुख्यमंत्री से मिला डीपीई संघ का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री से मिला डीपीई संघ का प्रतिनिधिमंडल

Thu, 15 Nov 2018 09:51 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
डीपीई संघ ने मुख्यमंत्री
विज्ञापन

के समक्ष रखे लंबित मुद्दे
रामपुर बुशहर। प्रदेश डीपीई संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य वरिष्ठ उपप्रधान संजय नेगी की अध्यक्षता में मांगों को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा, जिसमें संघ की ओर से मांग की गई कि डीपीई को समान काम समान वेतन के आधार पर सेवाकाल में एकमुश्त छूट देकर शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता का पदनाम एवं वेतन दिया जाए।
संजय नेगी ने कहा कि डीपीई अन्य विषयों के प्रवक्ताओं के तरह ही जमा एक और जमा 2 की कक्षाओं को पढ़ाते हैं और उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं लेते हैं। इसके अलावा वे खेलकूद गतिविधियों का संचालन भी बखूबी करते हैं। प्रदेश के करीब 1500 डीपीई विभिन्न स्कूलों में कार्यरत हैं लेकिन जिन डीपीई ने एमए शारीरिक शिक्षा या एमपीएड किया है, उन डीपीई को ही प्रवक्ता का वेतनमान मिल रहा है, जिससे प्रदेश के 1500 डीपीई में से करीब 200 डीपीई को ही इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि डीपीई को सेवाकाल में एक मात्र छूट देकर पीजीटी शारीरिक शिक्षा का पदनाम एवं वेतनमान दें। वहीं हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई कि डीपीई का पद केवल उन्हीं स्कूलों में दिया जाएगा, जहां पर विद्यार्थियों की संख्या 30 से अधिक हो। उन्होंने इस अधिसूचना को भी रद्द करने की मांग उठाई। इस अवसर पर चंद्र बदरेल, प्रीतम ठाकुर, कैलाश भलूनी और यशवीर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रामपुर दौरे के दौरान जल रक्षक संघ रामपुर ब्लॉक ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा। इस अवसर पर रामपुर जलरक्षक संघ के अध्यक्ष नागेश्वर देष्टा, उपाध्यक्ष रिंकू, कोषाध्यक्ष यशवंत, केवल राम, मदन सिंह, कंवर सिंह मेहता, रमेश चंद, हेमराज, ओमप्रकाश, राजकमल जिष्टू और रमेश सहित संघ के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed