फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   टिक्कर स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

टिक्कर स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

Thu, 15 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन

टिक्कर स्कूल में सालाना समारोह का आयोजन
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से लूटी वाहवाही
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में ग्राम पंचायत टिक्कर के उपप्रधान सोहन सिंह देष्टा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर बच्चों को पुरस्कार दिए।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद छात्रों ने वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य विकेश जनारथा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। छात्रों ने पहाड़ी नाटियां, देशभक्ति गीत, समूहगान, एकलगान व सहित विभिन्न विषयों पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में छठी कक्षा से शगुन और पलक को, सातवीं कक्षा से योगेश और ऋषभ तेगटा को, आठवीं कक्षा से तमन्ना व पलक को, नौवीं कक्षा से रतन व नेहा को, दसवीं कक्षा से निखिल व संजीव मोक्तान को, जमा एक कक्षा कला संकाय से पारूल व मोनिका, जमा एक कक्षा विज्ञान संकाय से भूषण व साहिल को, जमा दो कक्षा कला संकाय से कृतिश चौहान व परीक्षा को, जमा दो कक्षा विज्ञान संकाय से रितेश और रुचि को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

खेलों में राज्य व जिला स्तरीय स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नितिश, साहिल, हिमांशु, प्रियांशु, निकिता, अखिल, प्रांजल, ऋषभ तेगटा, योगेश, मुस्कान, दिव्या, अनुष्का, हिमांशु और पलक को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए अतुल, प्रीति राणा और ईशिता जागीथटा को भी पुरस्कार दिए गए। इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन के खिताब से नेहरू हाउस को नवाजा गया। समारोह में मंच का संचालन प्रवक्ता देव कुमार रांटा ने किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रविंद्र तेगटा सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed