{"_id":"5bec46c6bdec2269845aa82a","slug":"51542211270-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर को दिए करोड़ों की सौगाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर को दिए करोड़ों की सौगाते
Updated Wed, 14 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी में खुलेगा तहसील कल्याण कार्यालय
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर को दीं करोड़ों की सौगातें
टिक्कर नीरथ को एनएच घोषित करने का मामला उठाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के विकासात्मक कार्यों की घोषणाएं कीं। उन्होंने ननखड़ी में तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही टिक्कर, खमाड़ी खनोग, नीरथ सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने का मामला केंद्र सरकार से उठाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी में अगले शैक्षणिक सत्र से विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने, राप्रापा मतरेवल को स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने चेवड़ी से निगालनी सड़क के लिए 10 लाख, बस अड्डे से बाम टिक्करी सड़क के लिए 20 लाख, गडासू-कटार-नोटी सड़क के लिए 10 लाख, कुईगाड़-बगलती सड़क के लिए पांच लाख, तकलेच उपमंडल में खनोटू गांव में सड़क के लिए 10 लाख, जरासी-पेलन के लिए पांच लाख, घाट - पौचा -रडूू-पेई सड़क के लिए पांच लाख, अरूधार-चबेणी सड़क के लिए पांच लाख रुपये, रतनपुर-शिखरधार-मंझयोली सड़क के लिए 20 लाख, बाजबा पुल से छवार बावड़ी सड़क के लिए पांच लाख और बड़बौन-काओधार-खणीधार सड़क के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणाएं कीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मछाड़ा खड्ड से खनोली, 1.64 करोड़ रुपये लागम की भद्राश गांव के लिए 1.10 करोड़ रुपये और अडडू सहित अन्य गांवों के लिए बनने वाली पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्राम पंचायत शाहधार में 2.13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहाव पेयजल योजना का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन
वहीं 3.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक अस्पताल भवन , 1.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली के विज्ञान खंड का भी लोकार्पण किया। उन्होंने 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चकती से धधारा सड़क का शिलान्यास और 1.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिस चौकी ज्यूरी के भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिस थाना, झाकड़ी में सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया।
प्रदर्शनी में पशुपालन विभाग रहा प्रथम
मुख्यमंत्री ने मेले में विभिन्न स्टॉलों हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के लिए पुरस्कार भी वितरित किए। जिनमें साढाबाई जिला कुल्लू डोलाराम को हस्तशिल्प में पहला पुरस्कार, मस्तराम मंडी को दूसरा, रूद्रमणि करसोग को तीसरा पुरस्कार दिया गया। हथकरघा में सांगला सोनम छेतन को पहला, निचार के यशवंत नेगी को दूसरा, मणि हैंडलूम को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार विभागीय प्रदर्शनियों में पशुपालन विभाग को पहला, कृषि और बागवानी को संयुक्त रूप से दूसरा, स्वास्थ्य और विद्युत बोर्ड को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक सुषमा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 51000 रुपये का चेक भेंट किया।