{"_id":"5bb4efa3867a557fe67e306f","slug":"51538584483-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ऑपरेटरों के बाद अब ऑटो यूनियन ने लिया किराया वृद्धि का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ऑपरेटरों के बाद अब ऑटो यूनियन ने लिया किराया वृद्धि का निर्णय
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस के बाद अब ऑटो का सफर हुआ महंगा
दत्तनगर और झाकड़ी का प्रस्तावित किराया 250 रुपये होगा
रामपुर ऑटो यूनियन ने लिया किराया बढ़ोतरी का लिया निर्णय
तीन सवारियों की बुकिंग के रहेंगे तय रेट : यूनियन प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। प्रदेश में सरकारी और निजी बसों के किराये मेें बढ़ोतरी के बाद अब ऑटो यूनियन रामपुर ने भी किराया बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। यूनियन ने किराये की प्रस्तावित दरें तय कर ली हैं और जल्द ही इस किराया वृद्धि को लागू करने को लेकर यूनियन एसडीएम से मिलने जा रही है। यूनियन के पदाधिकारियों ने तेल के बढ़ते दामों को देखते हुए यह फैसला लिया है। रामपुर में ऑटो यूनियन के लगभग 200 सदस्य हैं।
परिवहन निगम और निजी बसों में किराया बढ़ने के बाद अब ऑटो यूनियन रामपुर ने किराये में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इसके बारे में यूनियन ने प्रस्तावित दरें भी लागू कर दी हैं। इन दरों के मुताबिक सबसे अधिक किराये वृद्धि दत्तनगर और झाकड़ी में हुई है, पूर्व में जहां इन क्षेत्रों की बुकिंग के 200 रुपये वसूले जाते थे, वहीं अब यह राशि बढ़कर 250 हो गई है।
इसके अलावा पुराना बस अड्डा से हाउसिंग बोर्ड पिपटी के 30 से 50, क्रेट बिल्डिंग 40 से 60, आईटीआई रचोली के 50 से 80, सरलापरोग का 70 से 120, रोपडू 100 से 150, डकोलढ़ 40 से 80, हाउसिंग बोर्ड डीपीबार 80 से 100, हैलीपेड 100 से 130, शिंगला 120 से 150, खोपड़ी 50 से 60, न्यू डकोलढ़ 50 से 80, न्यू नोगली 100 से 150, न्यू बस स्टेंड 50 से 60, बिट्टम गैरेज 50 से 70, खनेरी 50 से 100, नोगली पुल 70 से 100, निरसू जाने का 150 रुपये से बढ़ाकर 200 तय की गई हैं। इसके अलावा यूनियन ने प्रति सवारी के किराये में 10 रुपये तक का इजाफा किया है।
विज्ञापन
रामपुर ऑटो यूनियन के प्रधान देवी चंद गौतम ने बताया कि वर्ष 2011 से रामपुर क्षेत्र में ऑटो किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है। उस समय डीजल और पेट्रोल के दाम 40 रुपये थे, जबकि आज के दौर में यह आंकड़ा 100 के करीब पहुंचने वाला है। ऐसे में ऑटो का किराया बढ़ाना यूनियन की मजबूरी बन गई है। प्रस्तावित किराया वृद्धि को लेकर एसडीएम से भी यूनियन के पदाधिकारी मिलेंगे। मंजूरी मिलते ही ऑटो का नया किराया लागू किया जाएगा।