फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ननखड़ी में गौशाला का निर्माण कर गौसंरक्षण का संदेश दे रही संस्था

ननखड़ी में गौशाला का निर्माण कर गौसंरक्षण का संदेश दे रही संस्था

Tue, 02 Oct 2018 09:37 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से गो-संरक्षण का संदेश रही संस्था
विज्ञापन

ननखड़ी में गोशाला का निर्माण कर 125 लावारिस पशुओं को दिया सहारा
गांव की महिलाएं करती हैं पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था
राजेंद्र ठाकुर
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। न्यायालय के आदेशों के बाद भी एक ओर जहां पंचायतों में गोसदन निर्माण नहीं हो रहा है। वहीं, ननखड़ी में एक ऐसी भी संस्था है जो ग्रामीणों की मदद से लावारिस पशुओं को सहारा देकर गो-संरक्षण का संदेश दे रही है। ननखड़ी की कृष्ण कृपा गोपाल संस्था एक साल से इस कार्य में जुटी है। सरकार और प्रशासन के सहयोग के बिना संस्था अपने कदम बढ़ा रही है।
संस्था ने एक वर्ष पूर्व स्वयं गोशाला का निर्माण कर सैकड़ों लावारिस पशुओं को सहारा दिया है। नालाबन स्थित इस गोशाला में 125 पशुओं का रखा गया है। संस्था ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक साल में गोशाला का निर्माण कार्य पूरा किया। करीब 12 लाख की लागत से इसका निर्माण किया गया है। शुरूआती दौर में संस्था को गोशाला चलाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र की कई पंचायतें इस दौरान संस्था की मदद के लिए आगे आईं। गोशाला निर्माण के लिए एक लाख रुपये की राशि देवता पल्थान शोली ने भी दी। गोशाला में चार कर्मचारियों का खर्चा लोगों के सहयोग से चल रहा है। संस्था में क्षेत्र के करीब 50 लोग जुड़े हुए हैं। पशुओं का चारा गाहण, ननखड़ी, करांगला, अड्डू पंचायत सहित ठारू गांव की महिलाओं की ओर से मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष अनुभव खौश, मंदिर कमेटी प्रधान शोली दर्शन दास ठाकुर, कमल सिंह मेहता, गुलाब सिंह, हरदयाल, राकेश ठाकुर,कर्म सिंह ठाकुर, सुरेश कायथ,पलसराम ठाकुर, पन्ना लाल, सतीश शर्मा, कमला मेहता, शोभा ठाकुर और कलम सिंह मेहता सहित ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed