फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कोरम पूरा न होने से स्थगित हुई पीटीए बैठक

कोरम पूरा न होने से स्थगित हुई पीटीए बैठक

Sun, 09 Sep 2018 10:02 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में अभिभावकों के न पहुंचने के कारण पीटीए की बैठक स्थगित करनी पड़ी। रविवार को होने वाली इस बैठक में इक्का-दुक्का अभिभावक ही पहुंचे, हालांकि प्राचार्य सहित कमेटी के शिक्षक सदस्य मौजूद रहे। कोरम पूरा न होने के कारण अब अगली बैठक 30 सितंबर को आयोजित होगी। बैठक में अगले शैक्षणिक सत्र के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में रविवार को पीटीए की बैठक निर्धारित थी। बैठक में भाग लेने के लिए कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षक तो पहुंचे, लेकिन छात्रों के अभिभावकों की कम संख्या होने के कारण छात्र हितों के मुद्दों को लेकर कोई चर्चा नहीं हो पाई। बैठक में चंद अभिभावक ही पहुंचे और कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया जाना था, लेकिन अब इसका गठन 30 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रामपुर कॉलेज में वर्तमान समय में पांच हजार के करीब छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन हर वर्ष कॉलेज में आयोजित होने वाली बैठकों में अभिभावक कोई रुचि नहीं दिखाते। कॉलेज में शिक्षकों की कमी, आधारभूत समस्याओं सहित अन्य मुद्दों को लेकर अभिभावक जागरूक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पीसी कश्यप ने बताया कि अभिभावकों के नदारद रहने से पीटीए का कोरम पूरा नहीं हो पाया, जिस कारण बैठक को 30 सितंबर सुबह 11 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed