{"_id":"5b8eac94867a55484b5f5352","slug":"51536076948-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से रामपुर-गौरा सड़क धंसी, खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से रामपुर-गौरा सड़क धंसी, खतरा बढ़ा
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश से रामपुर-गौरा सड़क धंसी
सात पंचायतों के सैकड़ों लोग दिक्कतें झेलने की मजबूर
कभी भी बंद हो सकती सड़क, बागवानों ने जताया रोष
खतरे के साये में हो रही हजारों वाहनों की आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण रामपुर-गौरा सड़क भूस्खलन की चपेट में आने से काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में उपमंडल की सात पंचायतों के सैकड़ों लोग दिक्कतें झेलने के लिए मजबूर हैं। लोगों के अनुसार यदि भूस्खलन का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो यह सड़क कभी भी यातायात के लिए बाधित हो सकती है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के बागवानों को सेब की लाखों पेटियां मंडियों तक पहुंचाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।
रामपुर उपमंडल की रचोली, गौरा, गोपालपुर, दोफदा, किन्नू, लालसा और डंसा पंचायत के सैकड़ों लोगों की रामपुर-गौरा सड़क से रोजाना आवाजाही होती है। क्षेत्र के बागवान दीवान, बॉबी, रवि कुमार, मनीष चौहान, प्रमोद कुमार, दिनेश, अजय कुमार, केसी चौहान, संजीव कुमार, टेकचंद और यशपाल सहित अन्य के अनुसार लोक निर्माण विभाग की नाकामी का खामियाजा आज क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को भुगतना पड़ सकता है। खस्ताहाल हुई सड़क कभी भी बंद हो सकती है, जिसके चलते क्षेेत्र के बागवानों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पहले से यह सड़क धंस रही है, लेकिन विभाग खानापूर्ति के लिए कंकरीट लगाकर वाहनों की आवाजाही करवा रहा है। तीन दिन पूर्व भारी बारिश से यह सड़क भूस्खलन की चपेट में आने से फिर से धंस गई है और अब खतरा अधिक बढ़ गया है। यहां से गुजरने वाले लोगों को हमेशा के खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है। सड़क ऐसे स्थान से धंस गई है, जहां क्रेटवॉल लगाना असंभव है। विभाग खानापूर्ति के लिए बड़े-बड़े पत्थरों का सहारा लेकर सड़क से वाहनों की आवाजाही करवा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग रामपुर के कनिष्ठ अभियंता करतार चंद के अनुसार उक्त स्थान पर क्रेटवॉल लगाना असंभव है। वाहनों की आवाजाही करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। विभाग ने सड़क को दुरुस्त करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।