फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नेशनल हाईवे-5 से हटेंगे अतिक्रमण

नेशनल हाईवे-5 से हटेंगे अतिक्रमण

Sat, 07 Apr 2018 09:03 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-5 से हटेंगे अतिक्रमण
निशानदेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
नेशनल हाईवे प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन जल्द ही रामपुर में नेशनल हाईवे-5 से अतिक्रमण हटाएंगे। एनएच पर अवैध कब्जे हटाने के लिए कसरत शुरू हो गई है। पहले चरण में रामपुर मिनी सचिवालय से लेेकर सतलुज व्यू होटल तक कब्जों पर जेसीबी चलाई जाएगी।
एनएच प्राधिकरण और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को रामपुर स्थित पुस्तकालय के आसपास जमीन की पैमाइश की गई है। इसके अलावा मिनी सचिवालय और सतलुज व्यू के पास एनएच की जमीन की पैमाइश की गई। दूसरे चरण में डकोलढ़ से खनेरी तक एनएच की जमीन की नाम नपाई होगी। एनएच प्राधिकरण को समय-समय पर शिकायतेें मिलती रही हैं कि नेशनल हाईवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इन कब्जों को हटाने के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने ध्यान दिया है। इसके लिए अफसर भी फील्ड में उतर गए हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को जिस स्थान पर पैमाइश की गई है, वहां पर नगर परिषद ने पुस्कालय और उसके सामने पार्क का निर्माण किया है। इस पार्क के साथ नेशनल हाईवे सटा हुआ है। एनएच प्राधिकरण को अंदेशा है कि पुस्तकालय के बाहर लगी दीवार एनएच की जमीन पर खड़ी की गई है। राजस्व विभाग ने एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा है कि निशानदेही के लिए तुरंत आवेदन करे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नप ने कहीं एनएच की जमीन पर अवैध कब्जा कर दी वार खड़ी तो नहीं की गई। अगर ऐसा है तो दीवार हटाई जाएगी। गौर हो कि पूर्व में एनएच पर नगर परिषद की ओर से चलाई जा रही पार्किंग को भी एनएच प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन हटा चुका है। एनएच बीते कई वर्षों से पार्किंग का अवैध धंधा चला रहा था। इस पार्किंग को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है।
विज्ञापन


दो चरणों में हटेंगे कब्जे
एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता लेखराज ने कहा कि एनएच से अवैध कब्जे हटाने के लिए प्राधिकरण निशानदेही के लिए राजस्व विभाग से मामला उठाएगा। दो चरणों में अवैध कब्जे हटाए जाने हैं। पहले चरण में रामपुर मिनी सचिवालय से सतलुज व्यू होटल और दूसरे चरण में डकोलढ़ से लेकर खनेरी तक एनएच पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच की पैमाइश की
तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि एसडीएम के साथ हुई एनएच के अधिकारियों की बैठक के बाद शनिवार को रामपुर शहर में एनएच की नाप नपाई की गई है। उन्होंने एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों को निशानदेही के लिए आवेदन करने को कहा है। प्राधिकरण के आवेदन करने के बाद एनएच की जमीन का पता चल पाएगा। इसके बाद एनएच से अवैध कब्जे हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed