फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   टावर लाइन बिछाने के लिए दे दी 20 पेड़ों की बलि

टावर लाइन बिछाने के लिए दे दी 20 पेड़ों की बलि

Wed, 14 Feb 2018 10:11 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
टावर लाइन बिछाने के लिए दे दी 20 पेड़ों की बलि
पेड़ कटान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावावैली में रमेश हाइड्रो शालती मुसरंग और पनचौर हाइड्रो वांगर होमते पन विद्युत परियोजना की ओर से होमते पावर हाउस से वांगतू पुलिंग स्टेशन तक टावर लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए हो रही खुदाई को कंपनी प्रबंधन ने नियम दरकिनार कर दिए हैं। कंपनी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने के साथ-साथ कई छोटे-बड़े पेड़ों का अवैध कटान कर रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और वन विभाग कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष है। कंपनी बेरोक टोक टावर लाइन बिछाने में जुटी है। वन संपदा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति भावाघाटी के अध्यक्ष देव सिंह नेगी, उपाध्यक्ष नैनचंद नेगी, वीरेंद्र नेगी, सचिव प्रवीण नेगी, दलीप कुमार नेगी, यशपाल नेगी, भगवान सिंह नेगी, राजकुमार सहित कटगांव, काफनू, यांगपा पंचायत के प्रभावित लोगों का प्रतिनिधिमंडल 30 जनवरी को उपायुक्त गोपाल चंद से मिला था। उपायुक्त किन्नौर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम भावानगर को इस मामले की पैरवी का जिम्मा सौंपा था। एसडीएम भावानगर ने तीन फरवरी को प्रभावित भावावैली की तीनों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और कंपनी प्रबंधन को बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन तीन फरवरी को कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई भी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। इसके बाद इस बैठक को 20 फरवरी तक टाला गया है।
विज्ञापन


बीस को बैठक तय : एसडीएम
एसडीएम भावानगर घनश्याम शर्मा ने कहा कि भावावैली के लोगों और कंपनी प्रबंधन के बीच 20 फरवरी को बैठक होनी तय है। बैठक में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग कर रहा निशानदेही : अनिल
वन विभाग के एसीएफ किन्नौर अनिल सोनी ने कहा कि इसकी सूचना बीओ कटगांव से मिली है। वन विभाग जगह की निशानदेही कर रहा है। अवैध पाए जाने पर वन विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


मापदंड के तहत हो रहा कार्य : रमेश
रमेश हाइड्रो शालती मुसरंग एवं पनचौर हाइड्रो वांगर होमते पन विद्युत परियोजना के निदेशक रमेश रेड्डी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन किसी भी तरह का कोई अवैध कार्य नहीं कर रही है। मापदंड को ध्यान में रखकर और क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के मुताबिक ही कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed