{"_id":"5a18150e4f1c1b87698bd83c","slug":"51511527694-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाओं के छात्रों ने लिया सद्भावना का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाओं के छात्रों ने लिया सद्भावना का संकल्प
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं में सांप्रदायिकता जागरुकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्रौ(रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं में सांप्रदायिकता जागरुकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकालने के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विद्यार्थियों ने सांप्रदायिकता कार्यक्रम की शुरुआत में जाओं गांव में जागरुकता रैली से की। इस रैली से विद्यार्थियों ने पारस्परिक सद्भाव बनाने का संदेश दिया। इसके बाद स्कूल में भाषण, नारा लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें एनएसएस स्वयंसेवियों और आम छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में सांप्रदायिकता के दुष्परिणामों के बारे में छात्रों को बताया। छात्रों ने सद्भाव बनाने का संकल्प भी लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और अन्य शिक्षकों ने भी इस पर विचार रखे। इस मौके पर शिक्षक मेघराज बिष्ट, राम कृष्ण, सुरेंद्र डोगरा, यशपाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन