{"_id":"5a18150c4f1c1b4e718b5439","slug":"51511527692-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक हिंसा से निराश्रित बच्चों के लिए एकत्र की 21 हजार की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक हिंसा से निराश्रित बच्चों के लिए एकत्र की 21 हजार की राशि
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
परियोजना स्कूल भावानगर में सांप्रदायिक सद्भाव सप्ताह आयोजित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)।
परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर के नवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं ने सांप्रदायिक हिंसा के कारण निराश्रित बच्चों की सहायता के लिए 21 हजार रुपये की राशि एकत्रित की। छात्रों ने ये राशि प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा को दी।
विद्यालय के ईको क्लब के सौजन्य से 19 से 24 नवंबर तक राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भावानगर बाजार और आस-पास के क्षेत्र में जाकर लोगों को राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
ईको क्लब के प्रभारी किशोर राणा, शारीरिक शिक्षक शेर सिंह और छेरिंग डोलमा की अगुवाई में बच्चों ने 21 हजार रुपये एकत्रित किए और प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा के माध्यम से यह राशि प्रतिष्ठान को भेेजी गई।
विज्ञापन