{"_id":"5bb4efa6867a557eca091f83","slug":"41538584486-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहल पंचायत को जारी हुई 10 लाख की ईनाम राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहल पंचायत को जारी हुई 10 लाख की ईनाम राशि
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहल पंचायत को जारी हुई 10 लाख इनाम राशि
ढाई साल के लंबे के इंतजार के बाद पंचायत को मिला इनाम
2015 में पंचायत चुनाव मेें निर्विरोध हुआ था चुनाव
अनिल कंवर
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। वर्ष 2015 में पंचायतीराज चुनाव में विकास खंड नारकंडा की ग्राम पंचायत सिंहल नारकंडा को लंबी जद्दोजहद के बाद दस लाख रुपये की राशि का भुगतान हो गया है। ढाई साल बाद पंचायत को यह राशि जारी हुई है।
सिंहल पंचायत का पूरा केबिनेट 2015 में हुए पंचायत चुनाव में निर्विरोध चुना गया था। इसके अलावा क्षेत्र की मैलन और खनेटी पंचायतें भी निर्विरोध चुनी गई थी। इन पंचायतों को ईनाम की राशि समय पर मिल गई, लेकिन सिंहल पंचायत को नहीं मिली थी। सरकार ने निर्विरोध चुनी गई पंचायतों को दस लाख रुपये की राशि बतौर ईनाम पंचायत के विकास के लिए देने की घोषणा की थी।
सिंहल पंचायत प्रधान हरीश भरोटा ने बताया कि लंबी जद्दोजहद के बाद पंचायत को दस लाख रुपये की राशि का भुगतान हो गया है। समय-समय पर इस मांग को ‘अमर उजाला’ में भी उठाया गया है। जनता से विचार-विमर्श कर इस धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। वहीं इस संबंध में बीडीओ नारकंडा पूनम ने बताया कि सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद निर्विरोध होने पर सिंहल पंचायत को दस लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है।