फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   6 करोड़ से पर्यटन स्थल सराहन का होगा सौंदर्यीकरण

6 करोड़ से पर्यटन स्थल सराहन का होगा सौंदर्यीकरण

Thu, 23 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सराहन के सुंदरीकरण पर खर्च हो रहे 6 करोड़
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की कवायद से सैलानियों की बढ़ेगी तादात
2019 तक सभी निर्माण कार्य होंगे पूरे : पर्यटन विभाग
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पर्यटन स्थल सराहन में प्रदेश पर्यटन निगम ने सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। पर्यटन विभाग करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से सराहन में मां भीमाकाली मंदिर के एक हिस्से के पुनर्निर्माण के साथ-साथ सराहन बाजार में बस स्टैंड से लेकर सहकारी बैंक तक सड़क में इंटर लॉक पेवर लगाने जा रहा है। इसके साथ ही सराहन बाजार में एक शौचालय, एक रेन शेल्टर और पर्यटन विभाग के सराहन स्थित श्रीखंड होटल में अतिरिक्त कमरों का निर्माण भी करवाया जा रहा है।
गौरतलब है कि सराहन मां भीमाकाली मंदिर, जाजुराना की पक्षीशाला और प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी मशहूर है। हर साल यहां देश-विदेश से हजारों पर्यटक घूमने आते हैं। पर्यटन विभाग द्वारा सभी सड़कों पर इंटर लॉक पेवर बिछाने, शौचालय, रेन शेल्टर सहित अन्य विकास कार्यों होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लोगों के अनुसार सराहन की स्वच्छता और सुंदरता बढ़ने से पर्यटकों की तादात में भी खासा इजाफा होगी। वहीं यहां के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में पर्यटन विभाग के कंसलटेंट एवं डिजाइनर लतीफ चौहान ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं और 2019 तक सभी पूरे कर लिए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सभी योजनाएं संबंधित विभागों के अधीन कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed