फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहडू में धूमधाम से निकली शिकड़ू देवता की शोभा यात्रा

रोहडू में धूमधाम से निकली शिकड़ू देवता की शोभा यात्रा

Tue, 23 Apr 2019 01:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। सोमवार को रोहड़ू नगर में शिकड़ू देवता की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। मेले के अंतिम दिन 23 अप्रैल को नगर का दौरा कर शिकड़ू महाराज वापिस अपने मंदिर में विराजमान होंगे।
देवता महाराज का दौरा मेले से दो दिन पूर्व ही शुरू हो जाता है। देवता शिकड़ू 18 अप्रैल को मंदिर से बाहर दौरे पर निकल गए थे। सबसे पहले 18 अप्रैल को देवता महाराज थमटाड़ी मेले में गए। थमटाड़ी से 19 अप्रैल को देवता की यात्रा दशालनी तक निकली। दशालनी में देवता महाराज ने दो रात्रि विश्राम किया। 21 अप्रैल को दशालनी से गंगटोली के लिए देवता महाराज की यात्रा निकली।
विज्ञापन

सोमवार 22 अप्रैल को देवता शिकड़ू की शोभा यात्रा गंगटोली से रोहडू बाजार होते हुए मंदिर प्रांगण तक निकाली गई। जिसमें रोहड़ू और आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। शिकड़ू देवता की जय जयकार के साथ देवलुओं ने मंदिर प्रांगण तक यात्रा निकाली। दौरे के दौरान देवलुओं के लिए खानपान की व्यवस्था स्थानीय लोगों ने ही की थी। मंगलवार 23 अप्रैल को मेले के अंतिम दिन नगर का दौरा करने के बाद शिकड़ू देवता अपने मंदिर में प्रवेश करेंगे। इस मौके पर एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा, डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा, नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष राधेश्याम सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed