फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी में पुस्तकालय न होने से युवाओ को हो रही परेशानी

आनी में पुस्तकालय न होने से युवाओ को हो रही परेशानी

Mon, 26 Feb 2018 07:16 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भटक रहे युवा
विज्ञापन

दलाश उपमंडल में पुस्तकालय न होने से हजारों युवाओं को हो रही परेशानी
सरकार से क्षेत्र में पुस्तकालय खोलने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)।
आनी उपमंडल में पुस्तकालय न होने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में मुश्किल हो रही है। इसके लिए आजतक किसी राजनेता या अधिकारी ने कोई पहल नहीं की है। हालांकि इसके लिए कई बार आवाज उठाई गई, जो पूरी नहीं हुई। ऐसे में युवाओं को बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छी पाठ्य सामग्री से वंचित रहना पड़ रहा है।
क्षेत्र की युवा भारत सचेत संस्था के प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुप्ता, श्रीकांत ठाकुर, दिवान राजा, चमन शर्मा, सेना ठाकुर, नमन गुप्ता, सुशील ठाकुर, प्रेम पाल, सुदेश कौशिक ने प्रदेश सरकार से आनी में एक सार्वजनिक लाइब्रेरी खोलने की मांग की है। लाइब्रेरी के अभाव में युवा वर्ग को सैकड़ों किलोमीटर दूर कुल्लू, शिमला या चंडीगढ़ जाकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी पड़ रही है। कई परिवार ऐसे हैं, जो अपने बच्चों को इतनी दूर नहीं भेज सकते हैं। क्षेत्र से यूपीएसी परीक्षा में चयनित आनी के झलेड गांव निवासी विजय सिंह का मानना है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। मूलभूत सुविधाओं और सही मार्गदर्शन के साथ बेहतरीन पाठ्य सामग्री न होने से क्षेत्र के युवाओं को मुश्किल हो रही है। आनी उपमंडल मुख्यालय में एक लाइब्रेरी का खुलना जरूरी है।
विज्ञापन


पुस्तकालय न होने से परेशानी
छात्रा मीरा ठाकुर ने कहा कि आनी में पुस्तकालय न होने के कारण परेशानी हो रही है। पुस्तकालय में किताबों के साथ-साथ पढ़ाई का भी बेहतर माहौल मिलता है।

पढ़ाई की सुविधा मिलेगी
श्रीकांत ठाकुर का कहना है कि आज के समय में कई युवा भटक रहे हैं। ऐसे में अगर लाइब्रेरी खुलती है तो युवाओं को पढ़ाई करने के लिए उचित सुविधा मिलेगी।

शिमला, कुल्लू जाना मजबूरी
जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय की सुविधा नहीं है। ऐसे में युवाओं को मजबूरन शिमला या कुल्लू जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सामने रखेेंगे मांग : विधायक
आनी के विधायक किशोरी लाल सागर का कहना है कि आनी में पुस्तकालय होना जरूरी है। पुस्तकालय भव्य हो, मुख्यमंत्री के सामने मांग रखी जाएगी। पुस्तकालय खोलने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed