फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पानी के खाली टैंक में गिर गया तेंदुआ, घंटों फंसा रहा

पानी के खाली टैंक में गिर गया तेंदुआ, घंटों फंसा रहा

Sun, 10 Dec 2017 09:38 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर की दत्तनगर पंचायत के निरसू गांव में शुक्रवार देर शाम तेंदुआ पानी के खाली टैंक में गिर गया। कई घंटों तक तेंदुआ इस टैंक में फंसा रहा। बाद में विभाग की टीम ने इसे निकाला। पानी का टैंक करीब दस फीट गहरा है, लेकिन इसमें पानी नहीं था। टैंक में गिरने के बाद तेंदुए ने बाहर निकलने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हो पाया। इस पर तेंदुए ने दहाड़ना शुरू कर दिया। तेंदुए की दहाड़ सुनकर कुछ ही देर में वहां एक मादा तेंदुआ भी पहुंच गई और इसने भी दहाड़ना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर मादा तेंदुआ जंगल की ओर भाग गई। जब ग्रामीण टैंक के पास आए तो इसमें घास और झाड़ियों के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया।
पानी का टैंक रिहायशी इलाके व जंगल के बीच में स्थित है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग रामपुर की रेस्क्यू टीम शाम को मौके पर पहुंची। टीम ने लकड़ी की लंबी-लंबी टहनियों के सहारे तेंदुए के बच्चे को टैंक से सुरक्षित बाहर निकाला। टीम के सदस्य वन रक्षक ललित भारती ने बताया कि ग्रामीणों को शनिवार शाम को टैंक में तेंदुआ होने का पता चला। टैंक में गिरने के बाद तेंदुआ काफी देर तक दहाड़ता रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रात करीब साढ़े आठ बजे वन विभाग रामपुर को फोन पर सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पन पहुंच कर रात करीब 10.30 बजे बजे तेंदुए को टैंक से बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। उधर, डीएफओ रामपुर अशोक नेगी ने बताया कि पानी के खाली टैंक में तेंदुआ गिर गया था। इसकी उम्र करीब पौने दो वर्ष के करीब है। विभाग की टीम ने इसे जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed