{"_id":"5a2a90824f1c1b8b688b7544","slug":"41512738946-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहल नहीं आ रही सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहल नहीं आ रही सरकारी बस
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। बीते करीब 20 दिनों से चिड़गांव तहसील के दूरदराज गांव रोहल में परिवहन निगम की चंडीगढ़ जाने वाली बस नहीं पहुंच रही है। बस न चलने के कारण गांव के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निगम से रोहल के लिए बस को सुचारु रूप से चलाने की मांग की है।
परिवहन निगम की बस शाम के समय रोहल गांव पहुंचती थी। सुबह पौने आठ बजे बस रोहल से चंडीगढ़ के लिए चलती थी। इस बस से गांव के कर्मचारी चिड़गांव, रोहड़ू आवाजाही करते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी भी इससे स्कूल जाते हैं। लेकिन बीते करीब 20 दिनों से बस सेवा बंद है। ग्रामवासी अजय बरवाल, शमशेर सिंह, हिंगोडी पंचायत के वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार, जगदीश चंद, अजय बहादुर, सुदेश कुमार, इंद्र बहादुर, ईश्वर दास ने बताया कि बस न चलने से छात्रों को गौंसारी स्कूल पहुंचने के लिए करीब छह किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। इसके अलावा लोगों को टैक्सियों में अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों से कई बार इस बस सेवा को नियमित करने की मांग उठाई। लेकिन अभी तक मांग को पूरा नहीं किया गया। उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि रोहल के लिए बस सेवा को शीघ्र नियमित किया जाएगा। किसी कारण वश कुछ दिनों से बस सेवा रोहल तक नहीं चल सकी है।