फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अभी तोलिये न बनाएं बागवान

अभी तोलिये न बनाएं बागवान

Fri, 24 Nov 2017 06:49 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
अभी तोलिये न बनाएं बागवान

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। इन दिनों सेब के पौधे सूखे की मार झेल रहे हैं। इसके चलते बगीचों में तोलिए बनाने का काम करना बागवानों के लिए मुश्किल हो गया है। बागवानी विशेषज्ञ भी सूखे में तोलिए न करने की सलाह दी है। इससे सेब की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सेब के बगीचों में बागवानों ने कार्य शुरू कर दिया है। बर्फबारी होने से पहले बगीचों का कार्य निपटाना जरूरी रहता है। बागवान इन दिनों सेब की काट-छांट और तोलिए बनाने के कार्य में जुटे हैं। सूखे के चलते पौधे के चारों ओर खोद कर तोलिये बनाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


तोलिए बनाने के लिए ये सबसे उपयुक्त समय है। इन दिनों बागवान पौधों की जड़ों को साफ करने का कार्य भी करते हैं। ताकि पौधों की जड़ों को बोरर कीट से बचाया जा सके। इसी कारण कई बागवान सूखे में ही सख्त मिट्टी को खोदकर तोलिए बनाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन सूखे में तोलिए बनाना सेब की जड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सख्त मिट्टी खोदने से पौधे की जड़ों को भी नुकसान हो सकता है। बागवानी विशेषज्ञ वर्षा के बाद नमी होने पर तोलिए बनाने और जड़ों को साफ करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विकास अधिकारी डॉ. आगर दास ने बताया कि तोलिए बनाने के लिए सबसे उपयुक्त समय है। लेकिन भूमि में पर्याप्त नमी न होने के कारण तोलिए बनाने का काम मुश्किल है। सूखे में तोलिए करने से पौधों की जड़ों को नुकसान हो सकता है। इसलिए बागवानों को वर्षा का इंतजार करना चाहिए। भूमि में नमी आने के बाद ही तोलिए बनाने का कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed