रामपुर बुशहर। रामपुर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य ठाकुर दास बतौर मुख्यातिथि और रक्तदान सेवा परिवार के अध्यक्ष ज्योति लाल सानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिविर में युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
शिविर में गगनजीत, सपना जोशी, राहुल देव प्रेमी, राहुल बंधु, विक्रम जोशी, राहुल शर्मा और मुकेश जोशी सहित अन्य समाजसेवियों ने सेवाएं दीं। मुख्यातिथि ठाकुर दास ने अपने संबोधन में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से हमारे भीतर नए रक्त का निर्माण होता है। इससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि समय-समय पर जरूर करें।