{"_id":"609546088ebc3ebd09683aea","slug":"4-youth-arrested-with-chitta-charas-and-opium-rampur-hp-news-sml369591981","type":"story","status":"publish","title_hn":"37.25 ग्राम चिट्टे के साथ चार और चरस, अफीम के साथ धरा एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37.25 ग्राम चिट्टे के साथ चार और चरस, अफीम के साथ धरा एक
विज्ञापन
चिटटा, चरस और अफीम के साथ 4 युवक गिरफ्तार
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर और कुमारसैन के तहत तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चिट्टा, चरस और अफीम के साथ पांच युवकों को धरा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना कुमारसैन में चिट्टे के साथ पकड़े गए चार आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान बिथल चौक पर एक संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने मंगलेश्वर (24) निवासी भद्राश, तहसील रामपुर, जिला शिमला से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने किंगल के साथ लगते सोफा कैंची में एक ट्रक में दबिश देकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने 7.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ट्रक चालक जगदीश (33) निवासी तलाई, तहसील रामपुर, अश्वनी कुमार (26) गांव भड़ावली, तहसील रामपुर, अजय ठाकुर (26) निवासी छलावट, तहसील रामपुर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले डकोलढ में पुलिस ने एक व्यक्ति से 62 ग्राम चरस और 18 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने पूर्ण चंद (35) निवासी डगेढ़, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 37.25 ग्राम चिट्टा, 62 ग्राम चरस और 18 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
- संवाद