फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   उभादेश क्षेत्र की सड़कों को दो माह के अंदर सुधारने के दिए निर्देश

उभादेश क्षेत्र की सड़कों को दो माह के अंदर सुधारने के दिए निर्देश

Thu, 13 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
दो माह में सुधारें खस्ताहाल सड़कें
विज्ञापन

विधायक ने भादेश क्षेत्र के संपर्क मार्गों का किया निरीक्षण
दौरे के दौरान विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)। विधायक नरेंद्र बरागटा ने वीरवार को गुम्मा-बाघी सड़क सहित उभादेश क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को दो माह के अंदर सभी सड़कों को सुधारने के दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बाघी, रतनाड़ी, क्यारवी, नगान और रामनगर में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निपटारा किया।
बरागटा ने बताया कि भारी बरसात के दौरान कई ग्रामीण सड़कों को क्षति पहुंची है। जिसे दुरुस्त करने के लिए लोनिवि को समय अवधि दी गई है। उभादेश क्षेत्र की पंचायतों को जोड़ने वाली करीब 20 किलोमीटर लंबी मुख्य गुम्मा-बाघी सड़क का निरीक्षण लोनिवि के उच्च अधिकारियों के साथ किया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर विधायक ने जनसमस्याओं को सुना। बिजली व पानी से जुड़ी जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बरागटा ने कहा कि पंचायत स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है तथा मौके पर ही समस्याओं का निपटारा भी किया जा रहा है। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश, सहायक अभियंता नितिन ठाकुर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अंकित, बाघी पंचायत प्रधान राजकुमार, रतनाड़ी पंचायत प्रधान लता घासटा, कलबोग पंचायत उपप्रधान राकेश, क्यारवी पंचायत उपप्रधान राकेश शर्मा, अशोक जस्टा, ज्ञान ठाकुर, काना सिंह औक्टा, संतोष औक्टा, परवीन भावटा, सत्यप्रकाश, सुशील कदशोली, गोविंद राजटा और विशाल भिख्टा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed