{"_id":"5a60c4414f1c1b8c268b514e","slug":"31516291137-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापरी-चगांव वाया चोलिंग सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापरी-चगांव वाया चोलिंग सड़क खस्ताहाल
Updated Thu, 18 Jan 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के निचार खंड की करीब दस हजार की आबादी को लाभान्वित करने वाली 22 किलोमीटर टापरी-चगांव-उरनी वाया चोलिंग सड़क की हालत बीते लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। गड्ढों में तबदील सड़क पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। इसके चलते जिले के हजारों लोगों को खतरे के साये में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। निचार खंड की चार पंचायतों की हजारों की आबादी को फायदा पहुंचाने वाली टापरी-चगांव वाया चोलिंग सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता बनती जा रही है। सड़क से निचार खंड की ग्राम पंचायत चगांव, उरनी, युला और मीरू की करीब 10 हजार से अधिक की आबादी वाले लोग लाभान्वित होते हैं। चार वर्ष पूर्व सरकार और लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क पर मैटलिंग का काम तो पूरा किया था, लेकिन राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उरनी ढांक के पास एनएच के अवरुद्ध होने से किन्नौर से शिमला और शिमला से किन्नौर की ओर आवाजाही करने वाले भारी भरकम वाहनों के चलने से इस मार्ग पर की गई मैटलिंग जगह-जगह से उखड़ गई है और सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो चुकी है। ग्राम पंचायत उरनी की प्रधान गीता ज्ञानी नेगी, प्रधान मीरू किरण नेगी, प्रधान युला कुंदनलाल नेगी, पूर्व उपप्रधान उरनी सनम नेगी, चगांव के उपप्रधान तेजिंद्र सिंह नेगी, व्यापार मंडल सचिव टापरी अशोक जितस, राम प्रकाश नेगी, हंसराज नेगी सहित कई अन्य लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से समय रहते सड़क की हालत में सुधार करने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन पीसी नेगी ने कहा कि सड़क को पक्का करने के लिए विभाग को प्रपोजल भेजा है। मार्च में सेक्शन मिलते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।