फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   31 crore to pave roads in Jhagtan area: Rohit Thakur

31 करोड़ से पक्की होंगी झगटान क्षेत्र की सड़कें : रोहित ठाकुर

Sun, 14 Jul 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुब्बल। शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत झगटान में नवयुवक मंडल झगटान की ओर से आयोजित शान ए नुनाड़ वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि शुराचली क्षेत्र से उनका घनिष्ठ और भावनात्मक संबंध है। इसकी नींव पूर्व राज्यपाल एवं स्वर्गीय ठाकुर रामलाल द्वारा रखी गई थी। इसलिए इस प्रांगण में पहुंच कर हमेशा खुशी होती है। उन्होंने कहा शुराचली क्षेत्र की प्रमुख सावड़ा-मांदल-झगटान सड़क को 22 करोड़ की लागत से पक्का किया जा रहा है। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि नौ करोड़ की लागत से झगटान से कोठू गारली सड़क को भी पक्का किया जाएगा। इसके टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। रोहित ठाकुर ने स्थानीय नवयुवक मण्डल को पचास हजार रुपये और स्टेज निर्माण के लिए प्रथम चरण में पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिमाचल में उपचुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश सरकार एक बार फिर मजबूत स्थिति में आ गई है। सरकार को अस्थिर करने के प्रयास विफल साबित हुए हैं। प्रदेश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और प्रदेश की जनता की सेवा करेगी। इससे पूर्व रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत थाना और मांदल में पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों एवं विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और चरणबद्ध ढंग से निवारण का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड के चेयरमैन भीम सिंह झौहटा, बीडीसी सदस्य विद्या डोगरा, प्रधान ग्राम पंचायत नीतू नेगी, उप प्रधान सरलेश झगटा, नवयुवक मंडल के प्रधान यशवंत मांटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल दीपक कालटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed