फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   3.70 crore budget issue for nh renovation work

3.70 करोड़ से बरौनी नाले में सुधरगी नाले की हालत

Thu, 03 Mar 2022 09:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
मोहन मेहता
विज्ञापन

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे-5 में झाकड़ी के पास बरौनी नाले में खस्ताहाल सड़क की हालत जल्द दुरुस्त होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी रामपुर डिवीजन ने सड़क को दुरुस्त के लिए करीब 3 करोड़ 77 लाख का एस्टीमेट स्वीकृति कर टेंडर की प्रक्रिया शुरू दी है।
टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही एनएच के दो किलोमीटर हिस्से में रिटेनिंग दीवारें, टारिंग, क्रैश बैरियर और नाले के पानी को व्यवस्थित तरीके से निकालने पर काम किया जाएगा। वर्ष 2007 में बरौनी नाले में बना वैली पुल नाले में आई बाढ़ में बह गया था। इसके बाद करीब डेढ़ दशक से यहां पर पुल की पक्की फाउंडेशन नहीं बनने से आज तक पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पुल नहीं होने से हर वर्ष बरसात के मौसम में नाले में बाढ़ सड़क का काफी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाता है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों को नाले से पार करने में काफी समस्या पेश आ रही है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ये सड़क तिब्बत सीमा को भी जोड़ने वाली है। बरसात के मौसम में बाढ़ आने और मलबा आने से अकसर सड़क बंद हो जाती है। मजबूरी में छोटे और दोपहिया वाहनों को मजबूरन जोखिम उठाकर नाला पार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे रामपुर मंडल के अधिशासी अभियंता किशोरी लाल सुमन ने बताया कि एस्टीमेट की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही कार्य को अवार्ड कर नेशनल हाईवे को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed