फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   25 people died in road accidents in Chaupal in five months, Police issued advisory, ignoring traffic rules will not be tolerated

चौपाल में पांच माह में सड़क हादसों में 25 लोगों की गई जान

Fri, 20 Aug 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू)। उपमंडल चौपाल में बीते पांच माह के दौरान सड़क हादसों में 25 लोग जान गवां चुके हैं। दर्जनों लोग सड़क हादसे में घायल हुए। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र के जनता सहित पूरा प्रशासनिक अमला परेशान है। डीएसपी ने अब हादसों को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। वाहन चालकों को साफ संदेश दिया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने पर सजा भुगतने के लिए तैयार रहें। डीएसपी की ओर से सभी थानों, चौकियों में तैनात जवानों को दिन-रात कार्रवाई के लिए तैनात रहने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी चौपाल राज कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय में उपमंडल चौपाल में हादसों का ग्राफ एकाएक बढ़ गया है। बीते पांच महीने में ही विभिन्न सड़क हादसों में 25 लोगों की जान जा चुकी है। लोग हादसों का कारण क्षेत्र की खराब सड़कों को मान रहे हैं पर अधिकांश मामलों में जांच के बाद वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, शराब पीकर अथवा कोई अन्य नशा कर वाहन न चलाएं । सेब सीजन के दौरान ज्यादा कमाई के चक्कर में दिन-रात वाहनों को न दौड़ाएं एवं समय समय पर आराम करते रहें। यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed