फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   22 lakhs boxes arrived in kullu from orchard

कुल्लू की मंडियों में आए 22 लाख सेब के बॉक्स

Wed, 06 Oct 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
22 lakhs boxes arrived in kullu from orchard
कुल्लू की सब्जी मंडी में सेब को छंटनी के बाद बॉक्स में पैकिंग करते कामगार। - फोटो : Kullu
कुल्लू। कोरोना काल में बागवानों का स्थानीय मंडियों पर भरोसा बढ़ा है। बागवानों ने सेब दिल्ली भेजने की बजाय स्थानीय मंडियों में ही बेचना उचित समझा। जिले की फल मंडियों में आने वाले सेब बॉक्स का आंकड़ा 22 लाख के पार पहुंच गया है। अब सेब मंडियों में 22 लाख 35 हजार सेब बॉक्स आए हैं। बंदरोल सब्जी में सबसे अधिक सात लाख 72 हजार सेब बॉक्स आए।
विज्ञापन

आनी उपमंडल के तहत आने वाली सब्जी मंडी खेगसू और ऊझी घाटी के तहह पतलीकूहल सब्जी मंडी में छह-छह लाख सेब के बॉक्स आए हैं। हालांकि, अब मंडियों में आने वाले सेब की आमद 60 से 70 फीसदी तक कम हो गई है। आगामी दो सप्ताह में सेब सीजन सिमटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अधिकतर सेब बगीचे खाली हो गए है। कुछ बागवानों के पास ही सेब बचा है। सब्जी मंडियों में सेब सीजन ठंडा पड़ने से बाहरी राज्यों से आए व्यापारी भी लौटना शुरू हो गए हैं। 15 अक्तूबर से ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव शुरू होगा। दशहरा से पहले बागवान सेब बगीचों में तुड़ान समाप्त करने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। कुछ बागवान सेब सीजन निपटाने के बाद घास कटाई में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी के बागवान राकेश ठाकुर, रेवत राम, विनोद और वीर सिंह ने कहा कि घाटी की 60 फीसदी से अधिक सेब स्थानीय मंडियों में ही बिका। बागवान अब अनार को भी बेचने के लिए मंडियों में ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बागवानों का स्थानीय सेब मंडियों पर भरोसा बढ़ा है।

उधर, कृषि उपज विपणन समिति कुल्लू और लाहौल-स्पीति के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि इस बार मंडियों में सेब के 25 लाख बॉक्स पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल से कहीं अधिक है। स्थानीय मंडियों में बागवानों सेब के बेहतर दाम मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed