{"_id":"5bed9c25bdec22698e6ec225","slug":"21542298661-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांवी पंचायत में बागवानों को सिखाए बागवानी के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांवी पंचायत में बागवानों को सिखाए बागवानी के गुर
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शून्य लागत खेती की दी जानकारी
रांवी पंचायत में कृषि विभाग की किसान गोष्ठी आयोजित
सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)। रांवी पंचायत में शून्य लागत खेती पर कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठि का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ. तनुजा, डॉ. वंदना, उद्यान विभाग के डॉ. पंकज, डॉ. हरीश अप्टा ने लोगों को आवश्यक जानकारियां दीं। कृषि एवं बागवानी विभाग की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया गया। इस मौके पर रांवी पंचायत प्रधान सुभाष पांटा और उपप्रधान देशराज ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित रहे।
किसान गोष्ठि में कीट वैज्ञानिक डॉ. तनुजा ने सेब में लगने वाले कीटों के प्रबंधन की जानकारी दी। जड़ छेदक कीट, माईट, बोरर सहित विभिन्न कीटों से बचाव के बारे में बागवानों को बताया। फल वैज्ञानिक डॉ. वंदना ने सेब के पौधों की कांट-छांट के बागवानों को गुर सिखाए। पौधों में खाद का उपयोग करने की विस्तृत जानकारी बागवानों को दी गई। उद्यान विभाग के विशेषज्ञ डॉ. पंकज ने विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से सभी को अवगत करवाया। कृषि विभाग के विशेषज्ञ डॉ. हरीश अप्टा ने कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अंकुश ने शून्य लागत खेती पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय बागवान उपस्थित रहे।