{"_id":"5be07353bdec2269c33c591b","slug":"21541436243-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावितों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावितों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल नहीं हुई समस्याएं तो करेंगे प्रदर्शन
प्रभावितों ने कूट परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में निर्माणाधीन कूट एनर्जी एन्टरप्राइजेज 24 मेगावाट, 5 मेगावाट करेरी समल हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट और राजपुरा हाईड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से प्रभावित ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रभावितों ने रामपुर में रोष रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। हिमाचल किसान सभा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे प्रभावितों ने चेताया कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
किसान सभा के बैनर तले पंचायत इकाई कूट, सुरु डाकधर कूट, पंचायत इकाई वार्ड दरशाल, खनोटू डाकघर तकलेच, पंचायत इकाई भड़ावली तहसील रामपुर के प्रभावित ग्रामीणों ने भाग लिया।
सीटू नेता बिहारी सेवगी ने कहा कि कूट और राजपुरा परियोजनाओं की बैंक ने निलामी करवाई थी, जिसे गुडविल कंपनी ने खरीदा है। यह कंपनी परियोजना प्रभावित परिवार और लोगों की समस्याएं हल नहीं कर रही। उन्होंने चेताया कि यदि प्रभावितों की मांगे समय रहने हल नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं इस मौके पर किसान सभा रामपुर अध्यक्ष हितेश हस्टा, कूट पंचायत सदस्य शमशेर सिंह, नंद लाल, गौतम सिंह, बीडी डोगरा, यशपाल, सुंदर सिंह, हंसराज, राजू भंडारी, केशपती, हिउ मणि, चंद्र मणी, मोहर सिंह, गुलाब दासी, नेत्र सिंह, उदय डोगरा, प्रकाश भलूनी, तिलक राज, कर्म सिंह मौजूद रहे।