{"_id":"5bdf1ec5bdec22698f4cbe64","slug":"21541349061-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहन में स्वयंसेवियों ने जगाई स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहन में स्वयंसेवियों ने जगाई स्वच्छता की अलख
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहन में स्वयंसेवियों ने
जगाई स्वच्छता की अलख
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन के स्वयंसेवियों ने शिविर के दौरान सराहन और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता की अलख जगाई। सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके खूब समां बांधा। शिविर के समापन अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष विपिन सौहटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस संबंध में एनएसएस प्रभारी भावना कंवर ने बताया कि सात दिवसीय इस शिविर में एनएसएस के 60 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने सराहन और कलै गांव की सभी बावड़ियों और रास्ते साफ किए गए। स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य राजवंश नेगी, उप प्रधानाचार्य सोहन सोनी और कार्यक्रम अधिकारी विजय कड्डा सहित कई अन्य मौजूद रहे।