{"_id":"5bb792a0867a5507a52ba957","slug":"21538757280-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्र में महिलाओं को मनरेगा का मिल रहा है लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्र में महिलाओं को मनरेगा का मिल रहा है लाभ
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र में महिलाएं मनरेगा का उठा रही पूरा लाभ
मनरेगा में अब तक जिले में 502445 दिन हुआ काम
पुरुषों से अधिक महिलाएं मनेरगा में ले रही हैं रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्र सरकार की मनरेगा योजना जनजातीय जिला किन्नौर की कामकाजी महिलाओं के लिए घरद्वार पर रोजगार उपलब्ध करवा रही है। किन्नौर जिले के पंचायत दूनी में इन दिनों मनरेगा के तहत जो कार्य हो रहा है उसमें शत प्रतिशत महिलाएं काम कर रही हैं, वहीं पुरूषों की संख्या न के बराबर है। पंचायत में जो कूहल का निर्माण किया जा रहा है उसमें सभी कार्य महिलाएं ही कर रही हैं। महिलाओं में विमला, उर्मिला, संतोष, तारा, राम प्यारी का कहना है कि मनरेगा के खुलने से उन्हें अपने घरद्वार पर ही रोजगार मिल रहा है और मनरेगा में उन्हें अच्छी दिहाड़ी मिलने से उनका घर अब आसानी के साथ चल रहा है ।
महिलाओं का कहना है कि जहां पर मिस्त्री का काम हो वो भी स्वयं महिलाएं ही करती हैं। डीआरडीए किन्नौर के उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने अब मनरेगा में 120 दिन के काम में प्रत्येक दिन 230 रुपये दिहाड़ी दिया जा रहा है। जिला किन्नौर 2018-19 में मनरेगा के तहत अब तक कुल 502445 कार्य दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें से कुल महिलाओं की भागीदारी और कार्य दिवस 344362 कार्य दिवस महिलाओं द्वारा किया गया है जो जिला किन्नौर में कुल कार्य दिवस का 68 प्रतिशत है। वहीं 2018-19 में कल्पा ब्लॉक में 3049 महिलाओं को 125658 दिन, निचार ब्लॉक में 4142 महिलाओं को 156381 दिन और पूह ब्लॉक में 18732 महिलाओं को 65012 दिनों का काम दिया गया।