{"_id":"5bafa6d2867a557f5d4c473e","slug":"21538238162-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को हुई बरसात से भरेड़ी स्कूल का डंगा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को हुई बरसात से भरेड़ी स्कूल का डंगा गिरा
Updated Sat, 29 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंगा गिरा, तीन कमरे मलबे से भरे
हाई स्कूल भरेड़ी का मामला, कमरों की खिड़कियां टूटीं
कक्षाएं लगाने के लिए स्कूल प्रबंधन को आ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल के तहत आने वाले हाई स्कूल भरेड़ी में भूस्खलन के कारण स्कूल के पीछे लगा डंगा गिर गया। इससे स्कूल के 3 कमरे मलबे और पत्थरों से भर गए। अब कक्षाएं लगाने की समस्या पैदा हो गई है। डंगे की चपेट में आने से कमरों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
भरेड़ी पंचायत प्रधान कमलेश कश्यप और एसएमसी अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि बारिश के कारण स्कूल भवन के 3 कमरों को नुकसान पहुंचा है। अब बच्चों की कक्षाएं लगाने के लिए भी परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्कूल भवन की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए और नए भवन के लिए शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करवाई जाए। वहीं इस संबंध में बीआरसी कुमारसैन सुमन श्याम के अनुसार हाई स्कूल भरेड़ी के तीन कमरे डंगा गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौके का जायजा लिया गया है। स्कूल भवन की मरम्मत के लिए सरकार और शिक्षा विभाग से जल्द धन का प्रावधान करने की मांग की गई है।