फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दत्तनगर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

दत्तनगर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

Sun, 02 Sep 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में रविवार से शुरू हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता में शिमला जिले के 19 खंडों से आए 830 छात्र खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ रामपुर परियोजना अपर महाप्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य कृष्ण नेगी ने की।
विज्ञापन

स्कूल के हिंदी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया। इसके बाद स्कूल एसएमसी अध्यक्ष लाल चंद ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इससे पहले दूर-दूर से आए छात्रों ने मार्चपास्ट किया। जिसमें छौहारा खंड ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कबड्डी, बास्केटबाल, खो-खो, वॉलीबाल, कुश्ती, बाक्सिंग और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर अतिरिक्त जिला अधिकारी सुभाष सोनी, राज्य पुरस्कार से सम्मानित खेल प्रभारी हरी चौहान, सहायक खेल प्रभारी राजेंद्र नेगी, नंदलाल शर्मा सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed