{"_id":"5b81851242c792464109d9b4","slug":"21535214866-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर खुले रहेंगे रामपुर और आसपास के डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर खुले रहेंगे रामपुर और आसपास के डाकघर
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर खुले रहेंगे रामपुर और आसपास के डाकघर
रामपुर बुशहर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को डाक सुविधाएं देने के लिए डाक विभाग ने सभी डाकघरों को खुला रखने का निर्णय लिया है। रविवार के दिन भी रामपुर और आसपास के डाकघर राखी के वितरण के लिए खुले रहेंगे। डाक विभाग रामपुर के अधीक्षक रूपिंद्र सिंह राणा ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन रविवार होने के बावजूद भी राखी वितरण के लिए डाकघरों को खुला रखा जाएगा। इसके तहत रामपुर डाकघर, रिकांगपिओ, झाकड़ी, आनी, निरमंड, कुमारसैन, भावानगर, ज्यूरी और टापरी स्थित डाकघर राखी से संबंधित डाक वितरण सुचारु रूप से किया जाएगा। भारतीय डाक विभाग ने यह कदम आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख डाकघरों को रविवार के दिन भी खुला रखने के निर्देश दिए हैं।