फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लोक कलाकर इंद्रजीत मचाएंगे धमाल

लोक कलाकर इंद्रजीत मचाएंगे धमाल

Tue, 16 Jan 2018 07:51 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में कुल्लू के लोक कलाकार इंद्रजीत और उनकी टीम लोगों का मनोरंजन करेगी। मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विक्की राजटा, एसी भारद्वाज, सुषमा नेगी और कपिल आदि प्रस्तुति देंगे। मून लाइट क्लब की बैठक प्रधान सुंदर खोजान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर 22 जनवरी से आयोजित होने वाली ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता, महिलाओं की रस्साकशी, कैरम, चैस, स्नूकर आदि प्रतियोगिताओं पर चर्चा की गई। मून लाइट यूथ क्लब के प्रधान सुंदर खोजान ने बताया कि इस बार कुल्लू के लोक गायक इंद्रजीत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वॉलीबाल की विजेता टीम को 21 हजार नकद और ट्राफी, उप विजेता को 10 हजार नकद और ट्रॉफी इनाम में दी जाएगी। अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे। इस दौरान बीडीसी नारायण खन्ना, क्लब के उप प्रधान विजय खन्ना, सचिव गजेंद्र छेत्री, जगदीश वर्मा, सुनील शर्मा, अविनाश सेवगी, दीपक वर्मा, हेमंत वर्मा, सन्नी नेगी, साहिल वर्मा और चिंटू वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed