फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वाद्य यंत्रों से होगा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत

वाद्य यंत्रों से होगा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत

Mon, 15 Jan 2018 07:45 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपने घर का मानती है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप शामिल हो रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का वाद्य यंत्रों से जोरदार स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार लगाए जाएंगे। भाजपा की मासिक बैठक में तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

आनी मुख्यालय में सोमवार को भाजपा मंडल आनी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर ने की, जबकि विधायक किशोरीलाल सागर विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक ने विस चुनाव में जीत पर कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया। आश्वासन दिया कि वे आनी विस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता गंगाराम चंदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश भार्गव, अनु ठाकुर, महामंत्री दुनीचंद, जीवन चौहान, महेंद्र ठाकुर, मोहन भारती, पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती, बिंदु बाला, चंबेलू देवी, गोयला आजाद, शशि मल्होत्रा, चंद्रकांता नेगी, वेद ठाकुर, भोला दत्त गुप्ता, सुरेंद्र ठाकुर, अशोक ठाकुर, सुभाष शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही सत्येंद्र शर्मा, नरोत्तम ठाकुर, योगेश वर्मा, सुभाष चौहान, कमलेश, प्रेस सचिव यशवर्धन शर्मा, नेसूराम विमल, शेर सिंह चौहान, रतन भारती, प्रताप ठाकुर, तेज प्रकाश, ख्याले राम शर्मा सभी ग्राम केंद्रों व बूथों के अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए, विभिन्न पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed