{"_id":"5a1172624f1c1b69678bca74","slug":"21511092834-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेडा में दो दिवसीय बुढ़ी दिवाली मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेडा में दो दिवसीय बुढ़ी दिवाली मेला संपन्न
Updated Sun, 19 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेडा में बूढ़ी दिवाली मेले की धूम
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
विकास खंड ननखड़ी की ग्राम पंचायत कलेडा-मझेवटी के जय देवता थानेश्वर महाराज कलेडा का दो दिवसीय बूढ़ी दिवाली मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार सुनील शर्मा ने शाशुए नहीं चांही और राज ठाकुर ने यारा दा टशन गीतों की प्रस्तुति दी। स्थानीय लोक कलाकार राहुल शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी। रविंद्र मेहता ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
संदीप मस्ताना और अशोक शर्मा ने मंच का संचालन किया। मेले में आईआईआरडी के प्रबंध निदेशक डॉ. एलसी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सभी को मेले की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यातिथि ने युवक मंडल कलेडा को मेले के सफल आयोजन के लिए 15 हजार रुपये की राशि भेंट की। कोशिश एक आशा संस्था की अध्यक्ष स्वाति बंसल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महिलाओं से अपने रीति-रिवाजों को बचाने और बच्चों में संस्कार के प्रति जागरूक किया। एचआईआरडी निदेशक विरेंद्र शर्मा ने युवाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पंचायत प्रधान लाजवंती देवी, उप प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, जेडी मेहता, युवक मंडल प्रधान रामेश्वर मेहता, राकेश शर्मा, हरनाम ठाकुर, नवीन भारद्वाज, सुशील कायथ, विजय कायथ, रमन कायत, सुरेंद्र शर्मा, हंसराज कायत, रचू मेहता, स्मृति शर्मा, रूदा कायथ, सुंपी राम, गोबिंद, नेक राम शर्मा, बहादुर सिंह कायथ, प्रताप ठाकुर, संजना कायथ, रामानंद कायथ, बहादुर सिंह मेहता, धर्मदास कायथ और सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।