फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   21 member committi constituted in aani sfi

एसएफआई इकाई ने 21 सदस्यों की टीम का किया गठन

Thu, 30 Sep 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
21 member committi constituted in aani sfi
एसएफआई इकाई ने आनी कॉलेज में किया 14वां इकाई सम्मेलन - फोटो : RAMPUR-HP
आनी(कुल्लू)। एसएफआई इकाई आनी ने 14वें इकाई सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें जिला सचिव बंटी ठाकुर और लोकल कमेटी सचिव राहुल, अध्यक्ष भागे राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस सम्मेलन में 21 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया जबकि सात लोगों का सचिवालय चुना गया। अमन को सचिव और जतिन राणा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

एसएफआई आनी इकाई ने सम्मेलन में तीन उपाध्यक्ष चुने और 2 सहसचिवों का चुनाव किया। सम्मेलन का उद्घाटन जिला सचिव बंटी ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार काम कर रही है, जिनकी नीतियां शिक्षा को निजी हाथों में देने की है। सम्मेलन का समापन पर लोकल कमेटी रामपुर अध्यक्ष भागु ने कहा कि महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते छात्रों को अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

आज देश में लगातार शिक्षण संस्थानों को बंद किया जा रहा है। इससे बच्चों की समग्र विकास नहीं हो रहा है। अगर आने वाले समय में जल्द सभी शिक्षण संस्थान नहीं खोले गए तो देश के भीतर छात्रों को लामबंद करते हुए आंदोलन करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जतिन राणा ने कहा कि आज हमें मिलकर सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सचिव अमन ने कहा की आज कॉलेज में बस पास काउंटर नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज के अंदर प्राध्यापकों की दिक्कतों को लेकर आने वाले समय में प्रदेश सरकार और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष जतिन राणा इकाई सचिव अमन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed