फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी में मरणोपरांत 25 लोग करेंगे अंगदान, 64 ने किया रक्तदान

आनी में मरणोपरांत 25 लोग करेंगे अंगदान, 64 ने किया रक्तदान

Thu, 13 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
आनी में मरणोपरांत 25 लोग करेंगे
विज्ञापन

अंगदान और 64 ने किया रक्तदान
7वें स्थापना दिवस पर सचेत संस्था ने लगाया रक्तदान और अंगदान शिविर
क्षेत्र के 51 लोग अब तक भर चुके हैं अंगदान कर शपथ पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी में सचेत संस्था ने अपने 7वें स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं अंगदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में एसडीएम आनी चेत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहित होकर भाग लिया। इसमें 64 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं इस वर्ष 25 लोगों ने स्वेच्छा से फार्म भरकर मरणोपरांत अंगदान करने का निर्णय लिया। सचेत संस्था के अध्यक्ष डोला सिंह चौहान और जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि सचेत संस्था ने पहले ही शिविर में 19 लोगों ने संस्था के माध्यम से अंगदान किए थे, जबकि दूसरे शिविर में 7 और इस वर्ष 25 लोगों ने संस्था की मुहिम से प्रेरित होकर मरणोपरांत अंगदान का प्रण लिया है। सचेत संस्था की मुहिम के साथ चलकर 3 सालों में ही अब तक 51 लोग स्वेच्छा से मरणोपरांत अंगदान कर चुके हैं। इस अवसर पर संस्था ने सभी अंगदानकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

एसडीएम आनी चेत सिंह ने सचेत संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दान करने वालों की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है तो ऐसे आयोजन करवाने की। सचेत संस्था ने समाज सेवा का जो बीड़ा उठाया है, वह तारीफ के काबिल है। उन्होंने उपस्थित लोगों को रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान करने को लेकर प्रेरित किया। रामपुर से ब्लड बैंक की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे डॉ. पदम शर्मा ने संस्था के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed