{"_id":"5b84372f42c79246424d6d29","slug":"201535391535-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विज्ञान मेले में छाए ज्ञान ज्योति स्कूल के विज्ञानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विज्ञान मेले में छाए ज्ञान ज्योति स्कूल के विज्ञानी
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल-विज्ञान मेले में छाए ज्ञान ज्योति स्कूल के विज्ञानी
स्कूल के मेधावी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञान प्रश्नोत्तरी के दोनों वर्गों में हासिल किया पहला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग(रामपुर बुशहर)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग में आयोजित ठियोग और कोटखाई खंड के बाल विज्ञान मेले में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल के छात्रों ने शहरी वर्ग में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया है। कनिष्ठ वर्ग में प्रत्यक्ष वर्मा और वैशाली, जबकि वरिष्ठ वर्ग में योगिता और प्रीती ने पहला स्थान हासिल किया। वैज्ञानिक क्रियाकलाप के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में भी स्कूल का दबदबा रहा। छात्रा शिवानी ने कनिष्ठ वर्ग में और अभिनव ने वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान पाया। गणित ओलंपियाड में प्रियांशी ने कनिष्ठ वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। अब ये छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के बाद प्रधानाचार्य नरेश कुमार, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र भोटका और प्रबंधक सुरेश वर्मा ने सभी अध्यापकों, अभिभावकों और मेधावियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि स्कूल के ये छात्र अब कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य ने छात्रों की इस उपलब्धि का श्रेय वरिष्ठ विज्ञान अध्यापिका प्रोमिला और चंद्रवती को दिया।