{"_id":"5b02c43e4f1c1bdb408b6dc1","slug":"201526907966-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सभा ने डेढ़ घंटे किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सभा ने डेढ़ घंटे किया चक्का जाम
Updated Mon, 21 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
बगीचों के कटान के विरोध में किसान सभा ने सोमवार को हाटकोटी में प्रदर्शन किया। बागवानों के कब्जों को पक्का करने तथा डीएफओ रोहड़ू को निलंबित करने की मांग को लेकर किसान सभा ने मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान विधायक राकेश सिंघा, किसान सभा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप तनवर व प्रदेश महासचिव संजय चौहान ने बागवानों को संबोधित किया। किसान सभा ने सरस्वतीनगर बाजार में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
चक्का जाम के कारण डेढ़ घंटे तक ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने मौके पर जाकर वाहनों की आवाजाही बहाल करवाई। किसान सभा ने सोमवार को सुबह पहले हाटकोटी से सरस्वतीनगर बाजार तक रैली निकाली। इसके बाद हाटकोटी में किसान सभा के नेताओं ने बागवानों को संबोधित किया। विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि पहले अतिक्रमण हटाने के नाम पर बागवानों के बगीचों को काटा गया। अब बागवानों को मकान खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। उच्च न्यायालय के आदेशों की आड़ में बागवानों को उजाड़ा जा रहा है। डीएफओ रोहड़ू तानाशाह की तरह कार्य कर रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार बागवानों के पक्ष को मजबूती से उच्च न्यायालय में नहीं रख रही है। चेतावनी दी कि अगर बागवानों के कब्जों को पक्का नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।