{"_id":"5a9436204f1c1b78028b6a54","slug":"201519662624-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाग मेले में 70 साल के बाद अाएंगे देवता चतुर्मुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाग मेले में 70 साल के बाद अाएंगे देवता चतुर्मुख
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
देवता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कोटगढ़ क्षेत्र के आराध्य देवता श्री चतुर्मुख इस वर्ष रामपुर बुशहर में होने वाले फाग मेले में शिरकत करेंगे। आराध्य देवता साहब चतुर्मुख करीब 70 वर्षों के बाद फाग मेले में आएंगे। कोटगढ़, कुमारसैन, सांगरी क्षेत्र से एकमात्र देवता श्री चतुर्मुख मेले की शोभा बढ़ाएंगे। फाग मेला तीन से छह मार्च तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा। इतने साल तक किन्हीं कारणों से देवता को मेलेे के लिए निमंत्रण नहीं भेज सके थे।
देवता साहिब की रथ पालकी तीन मार्च को अपने लव लश्कर के साथ नाचते गाते हुए फाग मेले में पहुंचेगी। देवता श्री चतुर्मुख जी चार दिशाओं के देवता है। उनके हजारों देवलु भी मेले में पहुंचेंगे। मंदिर कमेटी की ओर से तैयारी की जा रही है। आराध्य देवता श्री चतुर्मुख के कारदार इंद्र सिंह जरेट और भंडारी रणजीत ठाकुर ने कहा कि मेला कमेटी की ओर से आराध्य देवता श्री चतुर्मुख को मेले में आने का निमंत्रण मिला है। इससे पूर्व आराध्य देवता श्री चतुर्मुख करीब 70 वर्ष पूर्व फाग मेले में शरीक हुई थे। देवता श्री चतुर्मुख लाव लश्कर के साथ तीन मार्च को रामपुर को निकलेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि सभी अधिक से अधिक संख्या में शरीक हो।