{"_id":"5a1815234f1c1b8b688b4a6d","slug":"201511527715-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोडसा लिंबडा गांव में दी बैंकिंग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोडसा लिंबडा गांव में दी बैंकिंग की जानकारी
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
को-ऑपरेटिव बैंक ने किया जागरुकता शिविर का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य को-ऑपरेटिव बैंक की जांगला शाखा ने टोडसा और लिंबडा गांव के लोगों को बैंकिंग की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करने के लिए एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बैंक प्रबंधक विक्रम दास ब्रागटा ने की।
शिविर में लोगों को आसानी से उपलब्ध होने वाले स्वयं सहायता समूहों के ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सुरक्षित नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा प्रदेश के दूरदराज गांव में लोगों को बैंकिंग सेवा उपलब्ध करवा रही है। इससे गांव के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इसका उचित लाभ उठाए। शिविर में टोडसा पंचायत के सचिव जनक राज शर्मा, महिला मंडल, युवक मंडल, गांव के स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारी और बैंक के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन