{"_id":"5a1815214f1c1b74698bdabd","slug":"201511527713-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला मेमोरियल स्कूल में मनाया शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमला मेमोरियल स्कूल में मनाया शहीदी दिवस
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामपुर में शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से स्कूल परिसर देश भक्तिमय हो गया।
इसके अलावा स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें गांधी सदन की छात्रा सान्या चौहान ने प्रथम, टैगोर सदन का सहर्ष दूसरे और सुभाष सदन की छात्रा प्रकृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा समूहगान प्रतियोगिता में सातवीं की छात्राओं ने दबदबा जमाया।
विज्ञापन
स्कूल की संस्थापिका नीना शर्मा ने बताया कि हम सभी तब तक सुरक्षित हैं, जब तक सीमा पर जवान तैनात हैं। वे रात-दिन सेवाएं देकर देश की रक्षा कर रहे हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि देश पर जान न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को हमेशा याद रखें। इस मौके पर शिक्षक पुष्पा कपूर, मीरा खाची, हेमलता, शिल्पा, लता, अर्चना, विंता चौहान और अवंतिका शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन