{"_id":"624b2a68f710232bef3c1c17","slug":"2-10-crore-nh-5-restoration-work-done-soon-rampur-hp-news-sml404672790","type":"story","status":"publish","title_hn":"25.10 करोड़ से संवरेगी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25.10 करोड़ से संवरेगी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच की सूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे-5 में जल्द ही यात्रियों को सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। नेशनल हाइवे अथॉरिटी रामपुर डिवीजन ने एनएच को दुरुस्त करने के लिए 25.10 करोड़ का एस्टीमेट बनाया है। इस राशि से झाकड़ी से ज्यूरी तक के 14 किलोमी हिस्से को चकाचक किया जाएगा। एस्टीमेट को मंजूरी के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा गया है। एनएच प्राधिकरण के मुताबिक हाईवे पर टारिंग के साथ ही सुरक्षा के लिहाज से क्रैश बैरियर भी स्थपित किए जाएंगे।
करीब दो वर्ष पहले झाकड़ी से ज्यूरी तक की सड़क को चौड़ा किया गया है। इस कार्य के दौरान सड़क की कटिंग और दीवारों का कार्य करने से पुरानी टारिंग खराब हो गई थी। इससे जगह-सड़क में गड्ढे पड़ गए हैं। इस कारण छोटे और बड़े सभी वाहन चालकों और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे की खस्ताहालत के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। इसी मार्ग से हर साल हजारों की संख्या में देश और विदेश के पर्यटक सराहन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के विभिनन पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए आते हैं।
एनएच भारत-तिब्बत सीमा के कौरिक बॉर्डर को भी जोड़ता है। हर साल किन्नौर सहित सभी क्षेत्रों से सेब की लाखों पेटियां भी इसी सड़क से मंडियों तक पहुंचाई जाती है। इसको देखते हुए नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने हजारों लोगों की दिक्कतों का देखते हुए इसे दुरुस्त करने का फैसला लिया है। मार्ग की टारिंग और क्रैश बैरियर लगने से लोगों को सुगम और सुरक्षित सफर की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
नेशलन हाईवे ज्यूरी के एसडीओ सुनील गुप्ता ने बताया कि 14 किलोमीटर सड़क को टारिंग कर पक्का किया जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर भी लगाए जाएंगे।
नेशनल हाईवे रामपुर मंडल के अधिशासी अभियंता किशोरी लाल सुमन ने बताया कि 25.10 करोड़ का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए दिल्ली भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क की टारिंग और अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे।